विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हूती विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय में मारा छापा, 11 कर्मचारियों को बनाया बंधक

Published: Mon, 01 Sep 2025 05:50 AM (IST)

यमन में हाउती संगठन के लड़ाकों ने राजधानी सना में संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) और यूनीसेफ के ...और पढ़ें

लड़ाकों ने सना स्थित यूनीसेफ के कार्यालय में भी छापा मारा (फोटो: रॉयटर्स)
लड़ाकों ने सना स्थित यूनीसेफ के कार्यालय में भी छापा मारा (फोटो: रॉयटर्स)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यमन के बड़े इलाके पर कब्जा कर वहां सत्ता चला रहे हाउती संगठन के लड़ाकों ने रविवार को राजधानी सना में चल रहे संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के कार्यालय पर छापेमारी की।

लड़ाकों ने सना स्थित यूनीसेफ के कार्यालय में भी छापा मारा। लड़ाकों ने संयुक्त राष्ट्र के कई कर्मचारियों-अधिकारियों से पूछताछ की। इसके बाद 11 कर्मियों अपने कब्जे में लेकर चले गए। उनकी खैरियत के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिली।

यूनीसेफ के प्रवक्ता अम्मार अम्मार ने यह जानकारी दी है। बताया गया है कि यह छापेमारी गुरुवार को सना में हुए इजरायली हमले के सिलसिले में हुई है। इस हमले में यमन की हाउती सरकार के प्रधानमंत्री और कई कैबिनेट मंत्रियों की मौत हुई थी।

(न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- यमन: इजरायल की एयर स्ट्राइक में प्रधानमंत्री अहमद अल-राहावी की मौत, कई मंत्री और अधिकारी भी मारे गए