Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जापान में दो तूफानों का असर: 200 उड़ानें रद, एक्सप्रेसवे बंद; भूस्खलन और बाढ़ का भी खतरा

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 04:49 PM (IST)

    जापान में दो तूफानों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिसके चलते 200 उड़ानें रद और कई ट्रेनें स्थगित हो गई हैं। ...और पढ़ें

    जापान में भारी तूफान के चलते 200 उड़ाने रद

    जापान में भारी तूफान के चलते 200 उड़ाने रद

    HighLights

    1. जापान में दो उष्णकटिबंधीय तूफानों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त किया।

    2. 200 उड़ानें रद, ट्रेनें स्थगित; परिवहन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित।

    3. भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी, 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान।

    डिजिटल डेस्क, टोक्यो। जापान में मौसम काफी खतरनाक मोड़ ले रहा है। यहां दो ट्रॉपिकल तूफानों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने भूस्खलन और बाढ़ को लेकर भी चेतावनी जारी की है।

    सरकारी की तरफ से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, जापान में भारी तूफान के चलते करीब 200 उड़ाने रद कर दी गई हैं। कई ट्रेनों को भी स्थगित कर दिया गया है। तूफान की वजह से ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर काफी ज्यादा असर पड़ा है।

    जापान में भारी तूफान से अस्त-व्यस्त हुआ जीवन

    जापान के मौसम विभाग की चेतावनी के बाद 10 लाख लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की गई है। यहां के कई इलाके इमरजेंसी अलर्ट पर हैं। जापान के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में लगातार तेज बारिश हो रही है।

    मौसम विभाग का कहना है कि नदियों के उफान का खतरा बढ़ सकता है। भारी बारिश के चलते कई जगहों पर भूस्खलन की आशंका है और नदियों के पास के इलाकों में बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है।

    जापान में एक साथ आए दो तूफानों ने लोगों के जीवन को पूरी तरह बदल दिया है। लोगों से सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील लगातार की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- भड़काऊ बयान पर घर में ही घिरे पाक रक्षा मंत्री, PoK के PM बोले- आपसे सर्टिफिकेट नहीं चाहिए