विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हांगकांग में रोबोट चला रहे हैं किराने की दुकान, शेल्फ में सामान जमाने से बिलिंग तक संभाल रहे पूरा काम

Published: Fri, 04 Sep 2026 05:00 PM (IST)

हांगकांग में एक अनोखा कन्वीनियंस स्टोर खुला है, जिसे पूरी तरह से ह्यूमनॉइड रोबोट चला रहे हैं। ये रोबोट सामान ...और पढ़ें

HighLights

  1. हांगकांग में पूरी तरह से रोबोट संचालित स्टोर खुला।

  2. ह्यूमनॉइड रोबोट 'शियाओ गाई' सभी काम संभालता है।

  3. ग्राहक डिजिटल स्क्रीन से ऑर्डर देते हैं, रोबोट बिलिंग करता है।

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बड़ी और अनोखी घटना चीन के हांगकांग से सामने आई है। यहां में एक ऐसी किराने की दुकान शुरू की गई है, जिसे चलाने वाला कोई इंसान नहीं बल्कि पूरी तरह से ह्यूमनॉइड रोबोट हैं। यह अनोखा स्टोर लोगों के बीच खूब चर्चा में है। 

क्या है इस रोबोटिक स्टोर की खासियत?

बता दें कि इस स्टोर में कदम रखते ही आपको इंसानी कर्मचारियों की जगह हाई-टेक रोबोट काम करते नजर आएंगे। इस स्टोर में काम करने वाले मुख्य ह्यूमनॉइड रोबोट का नाम 'शियाओ गाई' है। यह रोबोट दुकान के भीतर शेल्फ में सामान जमाने से लेकर, ग्राहकों के ऑर्डर लेने और बिलिंग करने तक के सभी काम अकेले संभालता है।

बातचीत में माहिर हैं ये रोबोट

मिली जानकारी के अनुसार ये रोबोट केवल काम ही नहीं करते, बल्कि ग्राहकों से बातचीत भी करते हैं। ग्राहक अपनी पसंद की भाषा के रूप में कैंटोनीज या अंग्रेजी में इनसे बात कर सकते हैं, और रोबोट बिल्कुल इंसानों की तरह उसी भाषा में जवाब देते हुए सामान उपलब्ध कराते हैं।

अब समझिए कैसे होती है खरीदारी?

गौरतलब है कि इस स्टोर में खरीदारी करने की प्रक्रिया बेहद आधुनिक और डिजिटल है। स्टोर में आने वाले ग्राहकों को सामान चुनने के लिए एक डिजिटल स्क्रीन मिलती है, जिसके जरिए वे अपना ऑर्डर देते हैं। ऑर्डर मिलने के तुरंत बाद ही 'शियाओ गाई' रोबोट तुरंत हरकत में आता है, शेल्फ से सही सामान निकालकर ग्राहक तक पहुंचाता है और डिजिटल तरीके से बिलिंग पूरी करता है।