विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'नर्क के दरवाजे खोल दूंगा', हमास को डोनाल्ड ट्रंप की आखिरी वार्निंग; शपथ से पहले बंधकों को रिहा करने को कहा

Published: Wed, 08 Jan 2025 12:45 PM (IST)

डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने बंधकों को रिहा नहीं किया तो वह मिडिल ईस्ट ...और पढ़ें

7 अक्टूबर 2023 को 100 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाया गया था (फोटो: रॉयटर्स)
7 अक्टूबर 2023 को 100 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाया गया था (फोटो: रॉयटर्स)

HighLights

  1. हमास की हरकतों पर भड़के ट्रंप
  2. बंधकों को जल्द रिहा करने को कहा
  3. मिडिल ईस्ट में कहर बरपाने की धमकी

पीटीआई, वॉशिंगटन। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को चेतावनी दी है कि अगर उनके शपथ ग्रहण से पहले बंधकों को रिहा नहीं किया गया, तो वह मिडिल ईस्ट में नर्क के दरवाजे खोल देंगे।

दरअसल हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को 100 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था, जिसमें अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे। हालांकि अधिकारियों का मानना है कि इनमें से कई बंधकों की मौत हो चुकी है।

20 जनवरी को शपथ लेंगे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा स्थित अपने आवास मार-ए-लागो में पत्रकारों से बात कर रहे थे। वह 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। इस दौरान अमेरिकी नागरिकों की रिहाई के लिए हमास के साथ चल रही बातचीत के सवाल पर उन्होंने यह बात कही।

हमास को दी चेतावनी

(फोटो: एएफपी)

मिडिल ईस्ट में उनके विशेष दूत चार्ल्स विटकॉफ हाल ही में वहां से लौटे हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि बातचीत अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि 'यह अपने अंतिम कगार पर है। मैं चर्चा नहीं करना चाहता कि इसमें देरी क्यों हुई। निगेटिविटी में जाने का कोई मतलब नहीं है।'

कहर टूट पड़ेगा। अगर बंधकों को रिहा नहीं किया गया। मैंने समझौते के बीच में नहीं आना चाहता, लेकिन अगर मेरे शपथ ग्रहण से पहले वह नहीं लौटे, तो मिडिल ईस्ट में नर्क के दरवाजे खुल जाएंगे।

- डोनाल्ड ट्रंप

कतर में हो रही है बातचीत

  • आपको बता दें कि हमास और इजरायल के बीच कतर में बातचीत हो रही है। हमास ने गाजा में बंधक बनाए गए 34 लोगों के नाम बताए हैं, जिसमें दो अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं। हमास सीजफायर के बदले में बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार है।
  • डोनाल्ड ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में हमास को 20 जनवरी से पहले बंधकों को रिहा करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, 'यह हमास के लिए सही नहीं होगा। यह किसी के लिए भी सही नहीं होगा। कहर टूटेगा। मैं कुछ और कहना नहीं चाहता।'
  • बाइडन प्रशासन एक साल से भी अधिक समय से गाजा में युद्धविराम की असफल कोशिश कर रहा है। 7 अक्टूबर के हमले के कुछ सप्ताह बाद पहले युद्धविराम में दर्जनों बंधकों को रिहा किया गया, लेकिन बाद में लड़ाई को रोकने और अन्य बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए कुछ नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें: 'पनामा नहर की संप्रभुता पर समझौता नहीं होगा', ट्रंप के बयान के बाद भड़का Panama; दिया जवाब