विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पनामा नहर की संप्रभुता पर समझौता नहीं होगा', ट्रंप के बयान के बाद भड़का Panama; दिया जवाब

Published: Wed, 08 Jan 2025 08:15 AM (IST)

डोनाल्ड ट्रंप के पनामा नहर पर नियंत्रण हासिल करने के लिए सैन्य बल के इस्तेमाल से इंकार करने के बाद ...और पढ़ें

पनामा कनाल को लेकर बढ़ा विवाद (फाइल फोटो)
पनामा कनाल को लेकर बढ़ा विवाद (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अंतरमहासागरीय नहर की संप्रभुता पर समझौता नहीं किया जा सकता है।
  2. पनामा नहर के लिए अमेरिका करेगा सेना का इस्तेमाल-ट्रंप।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पनामा नहर और ग्रीनलैंड पर नियंत्रण पाने के लिए सैन्य बल के प्रयोग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से नियंत्रण हासिल करने के लिए सैन्य कार्रवाई के इस्तेमाल के इंकार करने के बाद पनामा की तरफ से बयान सामने आया है।

पनामा ने कहा कि उसकी अंतरमहासागरीय नहर की संप्रभुता पर समझौता नहीं किया जा सकता है। पनामा के विदेश मंत्री जेवियर मार्टिनेज-आचा ने इस मामले में बयान दिया है।

'हमारी नहर की संप्रभुता पर समझौता नहीं किया जा सकता है और यह हमारे संघर्ष के इतिहास का हिस्सा है।' उन्होंने ये भी कहा कि राष्ट्रपति राउल मुलिनो ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।

ट्रंप ने दी थी धमकी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पहली बड़ी रैली में पनामा नहर पर नियंत्रण वापस लेने की धमकी दी थी। पनामा नहर का विवाद काफी समय से चला आ रहा है, ट्रंप ने कहा था उनका प्रशासन पनामा नहर को दोबारा हासिल करने की कोशिश करेगा। इतना ही नहीं, ट्रंप ने अमरिका के इस फैसले पर ये भी कहा कि पनामा नहर को ‘मूर्खतापूर्ण’ तरीके से सौंपा गया है। इस टिप्पणी के बाद पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे उनके देश की संप्रभुता का अपमान करार दिया।

पनामा क्या है?

पनामा मध्य अमेरिका में स्थित एक देश है। यह देश उत्तर और दक्षिण अमेरिका को जोड़ने वाले एक संकरे भूभाग पर स्थित है। पनामा अपनी गगनचुंबी इमारतों के लिए जाना जाता है। इसे लैटिन अमेरिका का दुबई भी कहा जाता है। जबकि पनामा नहर एक मानव निर्मित जलमार्ग है। यह नहर अटलांटिक महासागर को प्रशांत महासागर से जोड़ती है। इसकी कुल लंबाई करीब 82 किलोमीटर, औसत चौड़ाई 90 मीटर और न्यूनतम गहराई 12 मीटर है। नहर को पनामा की रीढ़ की हड्डी माना जाता है।

यह भी पढ़ें: छोटे से देश पर भड़के ट्रंप, पनामा नहर पर कब्जा करने की क्यों दी खुली धमकी?