Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    29 अगस्त को न्यूयार्क में भारतीय- अमेरिकी समुदाय को संबोधित करेंगे RSS प्रमुख भागवत

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 05:14 AM (IST)

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयार्क में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करेंगे। ...और पढ़ें

    RSS प्रमुख मोहन भागवत।

    RSS प्रमुख मोहन भागवत।

    HighLights

    1. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयार्क जाएंगे।

    2. वह भारतीय-अमेरिकी समुदाय को मैडिसन स्क्वायर गार्डन में संबोधित करेंगे।

    3. यह आरएसएस के शताब्दी वर्ष के वैश्विक संपर्क अभियान का हिस्सा है।

    डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत इस महीने के अंत में अमेरिका यात्रा के दौरान भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे।

    यह कार्यक्रम संगठन के शताब्दी वर्ष में चलाए जा रहे वैश्विक संपर्क अभियान का हिस्सा है। भागवत 29 अगस्त को न्यूयार्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशंस’ (सार्वभौमिक एकता समारोह) कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

    इसका आयोजन ‘अमेरिकन हिंदूस फार इंगेजमेंट एंड डायलाग’ (एएचईएडी) कर रहा है। कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक भारतवंशी अमेरिकियों के शामिल होने की उम्मीद है। भागवत इससे पहले 2018 में शिकागो में विश्व हिंदू कांग्रेस में शामिल होने अमेरिका गए थे।