Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rolex घड़ी हो या बिर्किन बैग, लग्जरी सामान के बदले मोटा कर्ज उठा रहे रईस

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 04:20 PM (IST)

    दुनिया के सबसे अमीर लोग भी अब नकदी की कमी होने पर अपनी लग्जरी संपत्तियों, जैसे रोलेक्स घड़ियां और हर्मेस बर्किन बैग, को गिरवी रखकर कर्ज ले रहे हैं। ...और पढ़ें

    लग्जरी सामान गिरवी रख कर्ज लेते हैं अरबपति

    लग्जरी सामान गिरवी रख कर्ज लेते हैं अरबपति

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर लोग भी नकदी की तंगी पड़ने पर अपनी लग्जरी संपत्तियों को गिरवी रखकर लोन ले रहे हैं। अक्सर लोग सोचते है कि गहने या महंगे सामान गिरवी रखना सिर्फ आम आदमी की मजबूरी है। लेकिन हकीकत कुछ और है।

    रोलेक्स घड़ियां, हर्मेस बर्किन बैग, हीरे-जवाहरात, स्पोर्ट्स कारें और करोड़ों डॉलर की पेंटिंग्स जैसी चीजें अब उनके लिए शॉर्ट-टर्म फाइनेंस का आसान जरिया बन गई हैं।

    पारंपरिक बैंक शेयर, प्रॉपर्टी या सिक्योरिटीज के बदले कर्ज देते हैं, लेकिन अमीर वर्ग अब लग्जरी सामान पर स्पेशलाइज्ड लोन कंपनियों का रुख कर रहा है। ये कंपनियां तेजी से और कम कागजी कार्रवाई में लोन मुहैया कराती हैं। इससे अमीरों को अपनी पसंदीदा चीजें बेचे बिना तुरंत कैश मिल जाता है।

    स्विस बैंकों से भी ज्यादा गोपनीय

    इन ट्रांजेक्शन की खासियत बेहद ऊंची गोपनीयता है। कई अमीर नहीं चाहते कि उनकी लग्जरी संपत्ति गिरवी रखने की बात सार्वजनिक हो। कोलोराडो के डेनवर में स्थित लक्जरी एसेट कैपिटल के फाउंडर और सीईओ ड्यूई बर्क कहते हैं, यह देखकर हैरानी होती है कि कितने लोग हमारे पास आते हैं और कहते हैं कि मुझे नहीं पता था कि ऐसा भी हो सकता है।

    2016 में शुरू हुई यह कंपनी पहले साल में ही मुनाफे में आ गई और पिछले दस साल में अपने ब्रांड्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Borro और न्यूयॉर्क, पाम बीच, बेवर्ली हिल्स की शाखाओं के जरिए 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा का लोन दे चुकी है।

    खबरें और भी

    Birkin बैग से लेकर Rolex पर 10% ब्याज

    बेवर्ली हिल्स की एक महिला क्लाइंट ने अपने खास Hermès Mini Birkin बैग के बदले करीब लगभग 28 लाख रुपये का शॉर्ट-टर्म लोन लिया। उन्होंने करीब 10% ब्याज दिया और कहा कि इसने मुझे मुश्किल वक्त से निकलने में मदद की।

    लंदन के एक बिजनेसमैन ने कारोबार चलाने के लिए हीरे जड़े Hermès Birkin बैग गिरवी रखा। कई क्लाइंट Rolex और Patek Philippe घड़ियों का इस्तेमाल करके नई घड़ी खरीदने के लिए लोन लेते हैं और पुरानी घड़ी बाद में छुड़ा लेते हैं।

    ब्याज दर और लोन की शर्तें

    इन लोन पर ब्याज दरें काफी ऊंची हो सकती हैं। बीमा और स्टोरेज चार्जेस समेत मासिक ब्याज 5% तक यानी सालाना 60% तक पहुंच सकता है। लेकिन ज्यादातर लोन बहुत छोटी अवधि (कुछ दिनों से 120 दिनों) के होते हैं। संपत्ति की कीमत के आधार पर आमतौर पर 40% से 65% तक लोन मिल जाता है।

    अमीर वर्ग अपनी पुरानी लग्जरी संपत्ति को तिजोरी में पड़े रहने के बजाय कैश फ्लो के लिए इस्तेमाल कर रहा है। इससे वे बिना कुछ बेचे नए बिजनेस, इन्वेस्टमेंट या पर्सनल जरूरतें पूरी कर पाते हैं।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने सऊदी से मदद लेकर चुकाया UAE का 3.45 अरब डॉलर का कर्ज