खराब मौसम बना परेशानी, बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलिकॉप्टर की कोलाघाट में इमरजेंसी लैंडिंग
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की खराब मौसम के कारण कोलाघाट में आपातकालीन लैंडिंग हुई। पायलट की सूझबूझ से मुख्यमंत्री समेत ...और पढ़ें
HighLights
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग हुई।
खराब मौसम के कारण कोलाघाट में उतरना पड़ा।
पायलट की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। खराब मौसम के कारण बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलीकाप्टर की मंगलवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट में आपात लैंडिंग कराई गई। अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री को कई जिलों में निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होना है। कोलाघाट में हेलीकाप्टर उतारे जाने के बाद वह सड़क मार्ग से पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर के लिए रवाना हुए।
मुख्यमंत्री केशपुर में अमर बलिदानी एवं क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी खड़ीराम बोस की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनका बांकुड़ा जिले में प्रशासनिक बैठक में शामिल होने का कार्यक्रम है।
सूत्रों के अनुसार, कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह केशपुर के लिए उड़ान भरने से पहले मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर में तकनीकी खराबी सामने आई थी। हालांकि, उसे तत्काल ठीक कर दिया गया और इसके बाद मुख्यमंत्री उसी हेलीकाप्टर से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
बताया गया कि केशपुर में मंगलवार सुबह कुछ समय के लिए गरज-चमक के साथ बारिश हुई थी। इसके कारण कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए अस्थायी हेलीपैड में जलभराव हो गया। प्रतिकूल मौसम को देखते हुए हेलीकाप्टर को केशपुर ले जाने के बजाय कोलाघाट में उतारा गया। इसके बाद मुख्यमंत्री को सड़क मार्ग से आगे की यात्रा करनी पड़ी।
STORY | Bengal CM's helicopter makes emergency landing at Kolaghat due to inclement weather conditions
— Press Trust of India (@PTI_News) August 11, 2026
West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari's helicopter on Tuesday made an emergency landing at Kolaghat in Purba Medinipur district due to inclement weather conditions,… pic.twitter.com/uzBnUoMeTR
खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि देने का था कार्यक्रम
मुख्यमंत्री अपनी इस यात्रा के दौरान पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर जा रहे थे। वहां वे भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद खुदीराम बोस के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले थे।
खराब मौसम के कारण हवाई मार्ग से आगे जाना संभव नहीं था, इसलिए मुख्यमंत्री की सुरक्षा और समय को ध्यान में रखते हुए उनकी यात्रा के तरीके में बदलाव किया गया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सड़क मार्ग के जरिए केशपुर स्थित अपने निर्धारित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।
खबरें और भी
एयरपोर्ट पर ही हेलीकॉप्टर में आई थी तकनीकी खराबी
सूत्रों के अनुसार, कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री के सवार होने से पहले ही हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी को अधिकारियों द्वारा दुरुस्त कर लिया गया था, जिसके बाद वे उसी हेलीकॉप्टर से अपनी मंजिल के लिए रवाना हुईं।
हालांकि, मंगलवार सुबह केशपुर में हुई तेज गरज के साथ बारिश के कारण वहां के कार्यक्रम स्थल पर बने अस्थायी हेलीपैड पर पानी भर गया था, जिसके चलते इस खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री को कोलाघाट में ही आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी और वहां से बाकी का सफर उन्होंने कार द्वारा तय किया।