Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल: सीएम शुभेंदु अधिकारी के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई, TMC के युवा नेता गिरफ्तार

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 11:25 PM (IST)

    दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर में भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई और उसकी मां से छेड़छाड़ के आरोप में तृणमूल के युवा नेता संदीप शा को गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी।

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी।

    HighLights

    1. भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई, मां से छेड़छाड़ का आरोप।

    2. तृणमूल युवा नेता संदीप शा को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    3. भवानीपुर पुलिस घटना के पीछे की वजह की जांच कर रही।

    जागरण संवाददाता, कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर इलाके में भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई करने और उसकी मां के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस के एक युवा नेता को गिरफ्तार किया गया है।

    पुलिस ने शिकायत मिलने के 24 घंटे के अंदर ही कार्रवाई की। इसी के साथ भवानीपुर पुलिस इस घटना की वजह की जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए तृणमूल युवा नेता को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया।

    पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति का नाम संदीप शा है। संदीप कोलकाता नगर निगम (केएमसी) इलाके के वार्ड नंबर 73 में युवा तृणमूल के अध्यक्ष हैं। भाजपा कार्यकर्ता ने पिछले गुरुवार को भवानीपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि संदीप ने उस पर हमला किया और बुरी तरह पीटा।

    उसने संदीप पर उसकी मां के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया, जब वह उसे बचाने आई थीं। गुरुवार को भवानीपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआइआर दर्ज की और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शुक्रवार शाम आरोपी युवा नेता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटना के पीछे कोई और तो नहीं है और घटना की वजह क्या है।