विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिथुन चक्रवर्ती का अलीपुरद्वार को पर्यटन हब बनाने का लक्ष्य, नाना पाटेकर को याद कर हुए भावुक

Published: Thu, 08 Oct 2026 03:07 PM (IST)

मिथुन चक्रवर्ती ने राज्य के सूचना एवं संस्कृति विभाग के सलाहकार के रूप में पहली बार अलीपुरद्वार का दौरा किया।

अलीपुरद्वार पहुंचे सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती (जागरण)

अलीपुरद्वार पहुंचे सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती (जागरण)

HighLights

  1. मिथुन चक्रवर्ती ने अलीपुरद्वार के पर्यटन स्थलों का दौरा किया।

  2. अलीपुरद्वार को महत्वपूर्ण पर्यटन हब बनाने की योजना पर जोर।

  3. नाना पाटेकर को याद कर मिथुन चक्रवर्ती हुए भावुक।

राज्य ब्यूरो, अलीपुरद्वार। राज्य के सूचना एवं संस्कृति विभाग के सलाहकार बनने के बाद पहली बार अभिनेता एवं सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती अलीपुरद्वार पहुंचे।

बुधवार रात उन्होंने हाशिमारा के सामने मालंगी में रात्रि विश्राम किया। गुरुवार सुबह से ही उन्होंने जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों का दौरा कर वहां की पर्यटन सुविधाओं और विकास की संभावनाओं का जायजा लिया।

मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि राज्य सरकार अलीपुरद्वार जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नए सिरे से विकसित करने की योजना बना रही है। इसी उद्देश्य से वह जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों का दौरा कर रहे हैं।

मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि अलीपुरद्वार को आने वाले दिनों में एक महत्वपूर्ण पर्यटन हब के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है। इसके लिए पर्यटन स्थलों पर किन क्षेत्रों में विकास की जरूरत है और पर्यटकों के लिए किस तरह की सुविधाएं बढ़ाई जानी चाहिए, इसकी जानकारी ली जा रही है।

सूचना एवं संस्कृति विभाग के सलाहकार के रूप में जिम्मेदारी मिलने के संबंध में मिथुन ने कहा, 'पिछली सरकार के 15 वर्षों के कार्यकाल में जो भी गंदगी हुई है, उसे साफ करना पहला लक्ष्य होगा।'

नाना पाटेकर को बताया अच्छा मित्र

वहीं, अभिनेता और करीबी मित्र नाना पाटेकर के निधन की खबर से मिथुन भावुक नजर आए। ‘सागर संगम’ फिल्म में उनके साथ काम करने की यादें साझा करते हुए उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर उनके बेहद अच्छे मित्र थे।

मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि अभिनेता बनने के बावजूद नाना आम लोगों की तरह सादगीपूर्ण जीवन जीते थे। वह गरीब किसानों की मदद के लिए आगे आते थे और महिला शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।

अलीपुरद्वार दौरे के दौरान मिथुन का एक ओर पर्यटन विकास पर जोर रहा, तो दूसरी ओर नाना पाटेकर की यादों ने उन्हें भावुक कर दिया।

यह भी पढ़ें- कोलकाता में दुर्गा पूजा का उत्साह: बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, बारिश के बावजूद जमकर खरीदारी