विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ममता के अप्वाइंट किए गए अधिकारीयों में इस्तीफे की होड़, तीन सलाहकारों ने किया रिजाइन 

Published: Wed, 06 May 2026 07:28 PM (IST)

ममता बनर्जी के मुख्यमंत्रित्व काल के तीन पूर्व मुख्य सचिवों और सलाहकारों ने राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।

ममता बनर्जी

ममता बनर्जी 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। ममता बनर्जी के मुख्यमंत्रित्व काल में उनके सलाहकार के रूप में कार्यरत रहे तीन पूर्व मुख्य सचिवों अलापन बंद्योपाध्याय, हरिकृष्ण द्विवेदी व मनोज पंत ने राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

राज्य सचिवालय के एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने आगे बताया कि जाने-माने अर्थशास्त्री अभिरूप सरकार ने भी पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम (डब्ल्यूबीआइडीसी) और पश्चिम बंगाल लघु उद्योग विकास निगम (डब्ल्यूबीएसआइडीसी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इन इस्तीफों के बाद आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं।

अलापन बंद्योपाध्याय के 2021 में तबादले को लेकर राज्य सरकार और केंद्र के बीच विवाद भी हुआ था। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया था। इससे पहले राज्य के महाधिवक्ता किशोर दत्ता ने भी राज्यपाल आर एन रवि को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

यह भी पढ़ें- 'ममता को संविधान के तहत छोड़ना होगा पद', पश्चिम बंगाल की सियासत पर ओडिशा के मंत्री का बयान

यह भी पढ़ें- सीएम पद से इस्तीफा नहीं देने पर अड़ीं ममता, महेश जेठमलानी बोले- उन्हें सबक सिखाया जाना चाहिए