विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ममता को संविधान के तहत छोड़ना होगा पद', पश्चिम बंगाल की सियासत पर ओडिशा के मंत्री का बयान

Published: Wed, 06 May 2026 05:13 PM (GMT+05:30)

ओडिशा के राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को संविधान के प्रावधानों ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। पश्चिम बंगाल की सियासत को लेकर ओडिशा के राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ‘दीदी’ इस्तीफा देने की बात से इनकार कर रही हैं, लेकिन अंततः उन्हें संविधान के प्रावधानों के तहत पद छोड़ना पड़ेगा।

मीडिया से बातचीत में पुजारी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में दीदी के दबदबे का अंत हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब आरोप लगाया जा रहा है कि 100 से अधिक सीटों पर भाजपा ने वोट चोरी कर जीत हासिल की है। यदि ऐसा संभव होता, तो पार्टी केरल और तमिलनाडु में भी इसी तरह जीत दर्ज कर सकती थी।

'ओडिशा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने की मेहनत'

उन्होंने कहा कि ओडिशा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में कड़ी मेहनत की है, जिसके चलते पहली बार वहां भाजपा सरकार बनने जा रही है। पार्टी की जीत के बाद मुख्यमंत्री पर भरोसा जताते हुए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है।

जगन्नाथ मंदिर के मुद्दे पर पुजारी ने कहा कि मंदिर हर जगह हैं, लेकिन धाम केवल पुरी ही है। बंगाल में सरकार गठन के बाद दीघा में बने जगन्नाथ मंदिर को लेकर ओडिशा सरकार चर्चा करेगी।

सीमा विवाद और अन्य मुद्दों पर उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि जो लोग आज सवाल उठा रहे हैं, उन्होंने खुद कुछ नहीं किया। अब दूसरों को आईना दिखाना बंद करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस की टिकट से ज्यादातर मुस्लिम उम्मीदवार ही क्यों जीते? पूर्व सांसद का चौंकाने वाला दावा

यह भी पढ़ें- शाह और सुवेंदु की जोड़ी ने पलटी बंगाल की बाजी, क्या है बीजेपी की जीत की इनसाइड स्टोरी?