कोलकाता में नाइटलाइफ को रफ्तार, रातभर दौड़ेंगी सरकारी बसें; अवैध परमिट पर लगेगी लगाम
कोलकाता में अब सरकारी बसें पूरी रात चलेंगी, जिससे नाइट शिफ्ट में काम करने वाले पेशेवरों को बड़ी राहत मिलेगी। ...और पढ़ें
-1784129737782_m.webp)
कोलकाता में रातभर चलेंगी बसें (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
कोलकाता में अब पूरी रात चलेंगी सरकारी बसें।
नाइट शिफ्ट कर्मियों को मिलेगी सुरक्षित और किफायती सुविधा।
परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने की घोषणा।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। महानगर की नाइटलाइफ को एक नई रफ्तार और चमक देने के लिए राज्य सरकार ने बेहद क्रांतिकारी कदम उठाया है। रात गहराते ही महानगर की सड़कों पर थम जाने वाले पहियों को अब सरकार ने हमेशा घूमते रहने का हौसला दिया है।
परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने घोषणा की है कि रात के सन्नाटे में सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलों को खत्म करने के लिए अब कोलकाता में पूरी रात सरकारी बस सेवा (नाइट बस सर्विस) का संचालन किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक फैसले से सबसे बड़ी राहत नाइट शिफ्ट में काम करने वाले आइटी प्रोफेशनल्स, स्वास्थ्य कर्मियों और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोगों को मिलेगी, जिन्हें देर रात घर लौटने के लिए कैब या बाइक टैक्सी के रूप में मोटी रकम गंवानी पड़ती थी।
कोलकाता की नाइटलाइफ को मिलेगी नई रफ्तार
दरअसल, महानगर में रात नौ बजते ही बसों का टोटा शुरू हो जाता था और साढ़े ग्यारह के बाद सड़कें सूनी हो जाती थीं। सरकार का यह कदम कोलकाता को मुंबई की तर्ज पर चौबीसों घंटे जीवंत और आर्थिक रूप से गतिशील बनाएगा। इसके सुचारू संचालन के लिए एक विशेष निवेश कमेटी का गठन भी किया जा चुका है।
इस महत्वपूर्ण घोषणा के साथ ही परिवहन मंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल के दौरान विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि अतीत में बिना परमिट के अवैध बसें चलाई गईं और सरकारी बसों के कलपुर्जे तक चोरी कर बेच दिए गए।
खबरें और भी
अर्जुन सिंह ने हुंकार भरते हुए कहा कि विभाग के इन लीकेज को बंद कर दिया गया है और यदि भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त रहा, तो वह दिन दूर नहीं जब बंगाल की सड़कों पर 'सोने की बसें' दौड़ेंगी।
कुल मिलाकर, यह पहल कोलकाता की लाइफलाइन को दुरुस्त करने के साथ-साथ एक सुरक्षित और किफायती रात्रिकालीन सफर का नया सवेरा लेकर आ रही है।
यह भी पढ़ें- 'वो बाघ की तरह लड़ रहा है', टीएमसी में बगावत के बीच अभिषेक को ममता का समर्थन; बागियों पर बोला हमला