कोलकाता के सरकारी स्कूल की 31 छात्राएं अचानक पड़ीं बीमार, अस्पताल में भर्ती
कोलकाता के पार्क इंस्टीट्यूशन फॉर गर्ल्स की 31 छात्राएं अचानक बीमार पड़ गईं, जिन्हें बुखार, पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया ...और पढ़ें

सरकारी स्कूल की 31 छात्राएं पड़ीं बीमार (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
कोलकाता के स्कूल की 31 छात्राएं अचानक बीमार पड़ीं।
बुखार, पेट दर्द, उल्टी के बाद अस्पताल में भर्ती।
मध्याह्न भोजन और पानी के नमूनों की जांच जारी।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता स्थित पार्क इंस्टीट्यूशन फार गर्ल्स नामक सरकारी स्कूल की 31 छात्राएं अचानक बीमार पड़ गईं। बुखार, पेट दर्द और उल्टी की शिकायत में छात्राओं को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
छात्राओं के बीमार पड़ने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्कूल में दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन और पानी के नमूने लेकर जांच शुरू की गई है। इस बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखर्जी ने अस्पताल जाकर छात्राओं का हाल जाना।
मामले की जांच जारी
शारद्वत मुखर्जी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दूसरी तरफ मध्याह्न भोजन वितरित करने वाली संस्था के प्रभारी देब कुमार दास का कहना है कि उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए भोजन को लेकर किसी अन्य स्कूल से कोई शिकायत नहीं मिली है।
उनकी संस्था कोलकाता के 63 प्राथमिक और 93 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भोजन उपलब्ध कराती है और 2009 से यह सेवा देती आ रही है।
उन्होंने आशंका जताई कि स्कूल और छात्रावास की पानी की टंकियों की ठीक से सफाई नहीं होने के कारण संक्रमण फैल सकता है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
यह भी पढ़ें- भारतीय नौसेना में 'श्रुति' की एंट्री, GIRC बना रही अगली पीढ़ी का गश्ती पोत; कितना ताकतवर नेवी का जहाज?