Heart Attack का खतरा होगा कम, करें ये योगासन


By Farhan Khan06, Oct 2024 06:00 AMjagran.com

दिल की बीमारियां

हमारी खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की बुरी आदतों की वजह से दिल की बीमारियां बढ़ रही हैं।

योग करना

योग एक ऐसा तरीका है, जो दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है। यह आपको शारीरिक और मानसिक रूप से सेहतमंद रखता है।

करें ये योगासन

आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जो हार्ट अटैक के रिस्क को काफी हद तक कम कर सकते हैं। आइए इन योगासन के बारे में जानें।

प्राणायाम करें

प्राणायाम के अभ्यास से हृदय की मांसपेशियों को आराम मिलता है और रक्त संचार बेहतर होता है। वहीं हृदय पर बनने वाले दबाव को भी कम कर सकता है।

अनुलोम-विलोम

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए प्राणायाम में भस्त्रिका, कपालभाति और अनुलोम-विलोम की आदत डालें।

वीरभद्रासन करें

हार्ट रेट को नियंत्रित करने के लिए वीरभद्रासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करने से पूरा शरीर लचीला होता है।

धनुरासन करें

हृदय की सेहत के लिए धनुरासन का अभ्यास भी असरदार है। इससे हृदय की मांसपेशियां मजबूत बनती है और हृदय  पर अतिरिक्त पड़ने वाला दबाव कम होता है।

सभी उम्र के लोग करें

सभी उम्र के लोगों के लिए नियमित धनुरासन योग का अभ्यास लाभकारी है। आपको भी रोज करना चाहिए।  

ये योगासन हार्ट के रिस्क को काफी हद तक कम कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com