जल जाएंगे पड़ोसी, त्योहारों पर बनवाएं Bold डीप नेक ब्लाउज


By Shradha Upadhyay23, Sep 2024 06:15 PMjagran.com

बोल्ड ब्लाउज फॉर फेस्टिव सीजन

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही लुक को लेकर कंफ्यूजन शुरू हो जाती है। कि किस फेस्टिव पर क्या पहना जाए। ऐसे में यदि आप साड़ी या लहंगे पहनने जा रही हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का हो सकता है। दरअसल आज हम आपको कुछ बोल्ड ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।

बिकिनी कट ब्लाउज

यदि आप स्लिम हैं और अपने लुक को हॉट बनाना चाहती हैं। जल्दी से अपने टेलर के पास जाकर त्योहारों के लिए ऐसा बिकिनी कट ब्लाउज बनवा लें।

हाल्टर नेक ब्लाउज

यदि आप अपने फेस्टिव लुक को बोल्ड बनाने की सोच रही हैं, तो जान्हवी कपूर के जैसा हाल्टर नेक पर्ल वर्क ब्लाउज बेस्ट ऑप्शन है।

बॉट नेक ब्लाउज

इस तरह के बॉट नेक ब्लाउज आजकल खूब फैशन में चल रहे हैं। आप इन्हें त्योहारों के सीजन में साड़ी या लहंगे किसी के भी संग पेयर कर सकती हैं।

स्ट्रैपी डीप नेक ब्लाउज

शिमरी साड़ी के साथ इस तरह का हैवी वर्क स्ट्रैपी ब्लाउज यंग गर्ल्स को हॉट बना देगा। इसमें आपकी हर कोई तारीफ करेगा।

हेक्सागॉन ब्लाउज डिजाइन

आप भी अपने लहंगे के संग ऐसा हेक्सागॉन ब्लाउज बनवाकर हुस्न की मल्लिका दिखेंगी। टेलर इस डिजाइन को आसानी से बना देगा।

फ्रंट कट ब्लाउज

अभिनेत्री ने ब्राउन कलर की सिंपल साड़ी के संग सिक्विन फ्रंट ओपन ब्लाउज कैरी किया हुआ है। आप भी इस डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं।

ऑफ शोल्डर ब्लाउज

त्योहारों पर ऐसे ऑफ शोल्डर ब्लाउज आपको स्टाइलिश बना देंगे। ब्रॉड शोल्डर पर ऐसे डिजाइन एकदम निखर कर आते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ