नाग पंचमी का पर्व नाग देवता को समर्पित होता है। यह पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।
इस दिन भगवान शिव संग नाग देवता की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इससे साधक के जीवन में व्याप्त दुख और संकट दूर हो जाते हैं।
इस बार 09 अगस्त को नाग पंचमी मनाई जाएगी। इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 01 मिनट से लेकर 08 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।
नाग पंचमी पर ये शुभ योग बन रहे हैं। इन योग में नाग देवता की पूजा करने से साधक की हर मन की मुराद पूरी होगी। आइए इन योग के बारे में जानें।
इस दिन भगवान शिव कैलाश पर जगत जननी मां पार्वती के साथ रहेंगे। इस समय में शिव परिवार संग नाग देवता की पूजा करें।
सिद्ध योग दोपहर 01 बजकर 46 मिनट तक है। इसके बाद साध्य योग का निर्माण हो रहा है।
सिद्ध और साध्य योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक को हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
इस योग में भगवान शिव और नाग देवता की पूजा करने से जातक को उत्तम फल की प्राप्ति होगी।
आप भी इन योग में जरूर पूजा करें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com