सावन का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने में भगवान शिव की उपासना करने से साधक के सुख, समृद्धि एवं धन में वृद्धि होती है।
अगर आप भी देवों के देव महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर राशि के अनुसार निम्न मंत्रों का जप कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
मंत्रों का जप करने से पहले सावन सोमवार पर स्नान-ध्यान कर विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
साधक अपनी सुविधा के अनुसार गंगाजल, दूध, दही, गन्ने के रस, नारियल जल और गुलाब जल आदि चीजों से भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं।
मेष राशि के जातक ॐ महाकाल नमः और वृषभ राशि वाले ॐ विश्वनाथ नमः मंत्र का जप कर सकते हैं।
मिथुन राशि के जातक ॐ उमापति नमः और कर्क राशि के जातक ॐ गोरापति नमः मंत्र का जप कर सकते हैं।
सिंह राशि के जातक ॐ रुद्रनाथ नमः और कन्या राशि के जातक ॐ भीमशंकर नमः मंत्र का जप कर सकते हैं।
तुला राशि के जातक ॐ चंद्रधारी नमः और वृश्चिक राशि के जातक ॐ कैलाश पति नमः मंत्र का जप कर सकते हैं।
अच्छे दिन के लिए सावन सोमवार पर राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप जरूर करें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com