मुख्य द्वार पर किस तेल का दीपक जलाएं?


By Ashish Mishra01, Aug 2024 01:10 PMjagran.com

दीपक जलाना

घर में दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए जानते हैं कि मुख्य द्वार पर किस तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या हो सकती है।

किस तेल का दीपक जलाएं

अक्सर लोग मुख्य द्वार पर दीपक जलाते हैं। इस दौरान तेल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा, इस बात का ध्यान रखें कि शाम के समय दीपक जलाएं।

घी का दीपक जलाएं

मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और धन से जुड़ी समस्या भी दूर होने लगती है।

सरसों के तेल का दीपक

मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आसपास का वातावरण भी शुद्ध रहता है।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।

कर्ज से छुटकारा

कई लोग कर्ज की समस्या का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को मुख्य द्वार पर घी या सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे कर्ज दूर होने लगता है।

इस दिशा में रखें दीपक

घर के मुख्य द्वार पर शाम के समय दीपक जलाना चाहिए। दीपक को प्रवेश द्वार के दाहिने तरफ रखना शुभ होता है। ऐसा करने राहु का प्रभाव कम होने लगता है।

पढ़ते रहें

वास्तु से जुड़े नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ