सावन की शिवरात्रि पर इस विधि से करें रुद्राभिषेक


By Ashish Mishra01, Aug 2024 12:08 PMjagran.com

सावन का महीना

सनातन धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व होता है। इस दौरान शिव जी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि सावन की शिवरात्रि पर किस विधि से रुद्राभिषेक करना चाहिए?

सावन की शिवरात्रि कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार 02 अगस्त को सावन की शिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन शिव जी की पूजा के दौरान रुद्राभिषेक करना बेहद फलदायी होता है।

सावन शिवरात्रि शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, सावन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 02 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 26 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 03 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 50 मिनट होगा।

सावन शिवरात्रि पर रुद्राभिषेक विधि

02 अगस्त के दिन स्नान करने के बाद गणेश जी का ध्यान करें। इसके बाद भगवान शिव, देवी पार्वती, सभी देवता और नौ ग्रहों का ध्यान करके रुद्राभिषेक शुरू करें।

मिट्टी की शिवलिंग बनाएं

रुद्राभिषेक के दौरान मिट्टी की शिवलिंग बनाएं और इसे उत्तर दिशा एक चौकी पर रख दें। इसके बाद पूर्व दिशा में मुख करके बैठ जाएं।

शिव जी का अभिषेक करें

सावन की शिवरात्रि पर शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं। इसके साथ ही, गन्ने का रस, कच्चे दूध, शहद और घी से अभिषेक करें। ऐसा करने शिव जी प्रसन्न होते हैं।

शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें

रुद्राभिषेक करते समय शिवलिंग पर बेलपत्र, अक्षत, सफेद चंदन, काला तिल, धतूरा, भांग, आक और शमी पुष्प आदि अर्पित करना चाहिए।

मंत्र का जाप करें

सावन शिवरात्रि पर रुद्राभिषेक के दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे शिव जी की कृपा बनी रहती है।

पढ़ते रहें

सावन महीने में पूजा-पाठ करने के विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ