अगर मैं एक महीने के लिए नमक छोड़ दूं तो क्या होगा?


By Farhan Khan23, Sep 2024 03:23 PMjagran.com

आयोडीन या नमक

स्वस्थ रहने के लिए शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। जिनमें आयोडीन या नमक भी शामिल है।

ज्यादा नमक खाना

बहुत ज्यादा या बहुत कम मात्रा में नमक खाने से कई तरह की मेडिकल समस्याएं पैदा हो जाती हैं।

एक महीने तक नमक न खाना

आज हम आपको बताएंगे कि एक महीने तक नमक न खाने से शरीर पर क्या असर होता है? आइए इसके बारे में जानें।

डिहाइड्रेशन की समस्या

ज्यादा नमक खाने से हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, स्ट्रोक, किडनी में प्रॉब्लम, सूजन, सिरदर्द और डिहाइड्रेशन हो सकता है।

जानलेवा साबित

वहीं अगर नमक का सेवन पूरी तरह से बंद कर दिया जाए या एक महीने तक नमक न खाया जाए, तो ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है।

पाचन से जुड़ी समस्याएं

एक महीने नमक का सेवन न करने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जिससे पेट में दर्द और अन्य बीमारियों का खतरा हो सकता है।

मेंटल हेल्थ पर असर

अगर आप एक महीने तक नमक का सेवन नहीं करते हैं, तो इससे आपकी मेंटल हेल्थ पर गहरा असर पड़ सकता है।

हड्डियां कमजोर

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक महीने तक नमक न खाने से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इससे ऑस्टियोपोरोसिस रोग भी हो सकता है।

एक महीने तक नमक न खाने से आपको ये समस्याएं हो सकती हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com