आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से हर कोई वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहा है।
वेट लॉस के लिए लोग तरह-तरह के उपाय भी आजमाते हैं। वहीं वेट लॉस से जुड़े कुछ मिथक भी प्रचलित है।
आज हम आपको कुछ ऐसे ही मिथकों के बारे में बताएंगे, जिन पर आपको भरोसा नहीं करना चाहिए। आइए जानें।
अक्सर लोग इस मिथक को सच मान लेते हैं कि तेजी से वजन कम करना चाहिए। जबकि तेजी से वजन कम करने से मांसपेशियों का नुकसान हो सकता है।
कार्बोहाइड्रेट्स को अक्सर वजन बढ़ने का कारण माना जाता है। केवल यह एक मिथक ही है क्योंकि सभी कार्बोहाइड्रेट्स समान नहीं होते हैं।
वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज ही काफी नहीं है। आपकी डाइट भी काफी अहम होती है। दोनों का कॉम्बिनेशन ही वेट लॉस करता है।
एक मिथक यह भी है कि डिटॉक्स डाइट्स वजन घटा सकती है। ये डाइट्स अक्सर अनहेल्दी होती हैं। जबकि एक हेल्दी डाइट और भरपूर पानी पीने से ही वेट लॉस हो सकता है।
वजन कम करने के लिए सप्लीमेंट्स बिना डॉक्टर की सलाह लिए नहीं लेने चाहिए क्योंकि सप्लीमेंट्स पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं।
वेट लॉस से जुड़े इन मिथकों पर भरोसा न करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com