Sawan Shivratri पर इन चीजों का दान करें, भोलेनाथ बनाएंगे सारे काम


By Amrendra Kumar Yadav01, Aug 2024 11:51 AMjagran.com

सावन का पवित्र महीना

इन दिनों भगवान शिव को समर्पित सावन महीना चल रहा है। इस महीने में भगवान शिव माता पार्वती के साथ धरती पर विचरण करते हैं।

सावन मासिक शिवरात्रि

हर महीने में मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। सावन महीने की मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। मासिक शिवरात्रि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है।

इन चीजों का दान करें

इस दिन कुछ चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका दान करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

अन्न और वस्त्र का दान करना होता है बहुत शुभ

मासिक शिवरात्रि के दिन अन्न और वस्त्र का दान करना बहुत शुभ होता है। इन चीजों का दान करने से धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

फल और मिठाई का दान करें

शिवरात्रि के दिन शिव जी की कृपा प्राप्त करने के लिए फल और मिठाई का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में मिठास आती है।

दूध का दान करें

भगवान शिव को दूध बहुत प्रिय है। मासिक शिवरात्रि के दिन दूध का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इसका दान करने से जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

तिल और गुड़ का दान करें

मासिक शिवरात्रि के दिन तिल और गुड़ का दान करना भी बहुत शुभ होता है। इनका दान करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

बेलपत्र और धतूरे का दान करें

वहीं, बेलपत्र और धतूरा भी शिव जी को बेहद प्रिय होता है। इन चीजों का दान करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और रोगों से छुटकारा मिलता है।

सावन की मासिक शिवरात्रि को इन चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com