Aaj ka Rashifal: इन 5 जातकों को व्यापार में मिलेगी सफलता


By Ashish Mishra01, Aug 2024 07:50 AMjagran.com

व्यापार में सफलता

आज के दिन कई राशि के जातकों को व्यापार में सफलता मिलेगी। वहीं, कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानी दूर होगी।

मेष राशिफल

आज आप नया काम शुरू करें, तो अपने परिवार के लोगों से सलाह लेकर करें। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें, नहीं तो दुर्घटना का योग बन सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा।

वृषभ राशिफल

आज आप किसी बड़े अधिकारी से मिल सकते हैं। आपका कोई नया काम जिसे आप बहुत दिनों से करना चाह रहे हैं, उस काम की शुरुआत होगी। व्यापार आदि में नए पार्टनर बनेंगे, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

मिथुन राशिफल

आज आपका दिन धार्मिक कार्य में निकलेगा, आपका का मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आप आज अपने व्यापार में कोई अच्छे साथी के संपर्क में आएंगे, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में नई दिशा प्राप्त होगी।

कर्क राशिफल

आज आपका दिन शानदार रहेगा, आपका रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा, परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपको संभलकर चलने का है। किसी बड़ी यात्रा आदि पर जाएं तो, वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय-व्यापार में आप आज कोई नया काम शुरू न करें।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अपने खान-पान पर संयम रखें। आपका मन अशांत रहेगा, आप व्यवसाय में पार्टनर से नुकसान उठा सकते हैं।

तुला राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा, कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा, परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें, कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा, स्वास्थ आज आपका बिगड़ सकता है।

धनु राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा, रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने किसी पुराने साथी से मिलना होगा, कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। पार्टनर का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, आज आप अपने प्रिय से मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आप नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा, किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा।

कुंभ राशिफल

आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, वाद-विवाद से आप दूर रहें। परिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं।

मीन राशिफल

आज आपको अपने किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा, मन अशांत रहेगा। आज आप कोई भी व्यापार आदि में बड़ा डिसीजन न लें। परिवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ