सावन में घर लाएं ये चीजें, नहीं होगी पैसों की तंगी


By Amrendra Kumar Yadav29, Jul 2024 02:40 PMjagran.com

सावन का पवित्र महीना

सावन का पवित्र महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

सभी संकट होते हैं दूर

भगवान शिव की कृपा से सारे संकट दूर होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

घर लाएं ये चीजें

सावन महीने में कुछ चीजों का घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जिनको घर लाने से शिव जी की कृपा प्राप्त होती है।

चांदी से निर्मित नंदी घर लाएं

सावन महीने में चांदी से निर्मित नंदी लाना बहुत शुभ होता है। नंदी की मूर्ति घर में स्थापित करने से नेगेटिविटी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। इसकी पूजा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

पारद शिवलिंग लाएं

इस महीने में शिवलिंग स्थापित करने का विशेष महत्व है। इस महीने में शिवलिंग स्थापित करें और रोज पूजा करें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

वास्तु दोष होता है दूर

अगर घर में वास्तु दोष है तो सावन में डमरू लेकर घर आएं। इसे घर में स्थापित करें और थोड़ी देर के लिए बजाएं। यह उपाय करने से घर का वास्तु दोष दूर होता है।

आती है खुशहाली

डमरू को घर में स्थापित करने से खुशहाली आती है। डमरू बजाने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है और शिव जी की कृपा प्राप्त होती है।

चांदी से निर्मित बेलपत्र घर लाएं

इस महीने में घर में चांदी से निर्मित बेलपत्र लाना बहुत शुभ है। इसकी पूजा करने से घर में शिव जी की कृपा प्राप्त होती है। चांदी के बेलपत्र को तिजोरी में रख सकते हैं।

सावन महीने में घर में ये चीजें लाना बहुत शुभ माना जाता है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com