सावन में कर लें ये 3 काम, दूर होगी दरिद्रता


By Ashish Mishra29, Jul 2024 01:13 PMjagran.com

सावन का महीना

सनातन धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व होता है। इस माह में विधि-विधान से शिव जी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि दरिद्रता दूर करने के लिए सावन में क्या करें?

दरिद्रता को दूर करना

अक्सर लोग गरीबी का सामना करते रहते हैं। इन लोगों को शिव जी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से दरिद्रता दूर होने लगती हैं।

सावन में करें ये काम

कई काम ऐसे होते हैं, जिसे सावन महीने में करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में आ रही परेशानी भी दूर होने लगती है।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप

सावन महीने में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् मंत्र का जाप करना चाहिए।

रुद्राक्ष धारण करें

सावन महीने में रुद्राक्ष धारण करना बेहद शुभ माना जाता है। इसे धारण करने से मन शांत रहता है और परेशानियां दूर होने लगती है। इसके अलावा, दरिद्रता से भी छुटकारा मिलता है।

बेल के पेड़ की पूजा करें

सावन माह में सुबह स्नान करने के बाद बेल के पेड़ पर जल अर्पित करें। इसके बाद शाम के समय दीपक जलाएं। ऐसा करने से जीवन के सारे कष्ट दूर होने लगते हैं।

धन की कमी से छुटकारा

सावन महीने में इन तीन कामों को करने से पैसों की तंगी दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन मे तरक्की करता है और धन लाभ के योग बनते हैं।

कार्य में मिलती है सफलता

सावन में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जीवन में रुके हुए कार्यों में सफलता मिलती है और व्यक्ति करियर में आगे बढ़ता है।

पढ़ते रहें

सावन किए जाने वाले कामों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ