प्रदोष व्रत के दिन न करें ये गलतियां, शिव जी होंगे नाराज


By Amrendra Kumar Yadav11, Aug 2024 09:54 PMjagran.com

प्रदोष व्रत का महत्व

प्रदोष व्रत हर महीने में दो बार रखा जाता है। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन शिव जी की पूजा करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं।

व्रत का पालन

प्रदोष व्रत के दिन व्रत का पालन करने से घर में खुशहाली आती है और रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। यह व्रत रखने से शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

न करें गलतियां

इस दिन कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो पूजा का पूर्ण फल नहीं प्राप्त होता है। प्रदोष व्रत के दिन इन कामों को करने से शिव जी नाराज होते हैं।

महिलाएं न छुएं शिवलिंग

प्रदोष व्रत के दिन महिलाओं को शिवलिंग नहीं छूना चाहिए। ऐसा करने से माता पार्वती नाराज होती हैं और परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

न अर्पित करें तुलसी और हल्दी

भगवान शिव की पूजा करते समय तुलसी और हल्दी अर्पित नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही केतकी के फूल भी नहीं अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से शिव जी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

तामसिक भोजन न करें

इस दिन शुद्ध, सात्विक भोजन करना चाहिए। प्रदोष व्रत के दिन तामसिक भोजन का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

काले वस्त्र न करें धारण

प्रदोष व्रत के दिन काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा आती है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना बहुत शुभ होता है।

अन्न और चावल का न करें सेवन

इस दिन व्रती को अन्न और चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा वाणी पर संयम रखना भी जरूरी होता है। किसी से लड़ाई या अपमान न करें।

प्रदोष व्रत के दिन ये काम नहीं करने चाहिए। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com