रविवार को करें इन मंत्रों का जाप, सूर्य देव करेंगे चमत्कार


By Ashish Mishra27, Jul 2024 10:00 PMjagran.com

रविवार का दिन

रविवार को सूर्य देव की पूजा की जाती है। इस सूर्य को अर्घ्य देने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि रविवार के दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

सूर्य देव की पूजा करना

रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

मंत्र का जाप करें

जीवन में आ रहे परेशानियों को दूर करने के लिए मंत्र का जाप करना चाहिए। इन मंत्रों का जाप करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

भगवान सूर्य के मंत्र

रविवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। इस दौरान ॐ घृ‍णिं सूर्य्य: आदित्य: मंत्र का जाप करना चाहिए।

मनोकामना की पूर्ति

रविवार के दिन ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा मंत्र का जाप करने से मनोकामना पूरी होने लगती है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोरी का सामना कर रहे लोगों को रविवार के दिन ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर: मंत्र का जाप करना चाहिए।

कार्य में सफलता

अगर आपको लंबे समय से कार्य में सफलता नहीं मिल रही है, तो रविवार के दिन इन मंत्रों का जाप करें। इससे सफलता के योग बनते हैं।

घर में सुख-समृद्धि

गृह क्लेश का सामना कर रहे हैं, रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करें। इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ