हिंदू धर्म में नाग पंचमी के त्योहार का विशेष महत्व होता है। इस दिन शिव जी की पूजा करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए?
पंचांग के अनुसार, सावन माह में पंचमी तिथि की 09 अगस्त को मध्य रात्रि 12 बजकर 36 मिनट पर शुरू होकर 10 अगस्त को रात्रि 03 बजाकर 14 मिनट पर समाप्त होगी। नाग पंचमी 09 अगस्त को मनाई जाएगी।
कई काम ऐसे होते हैं, जिसे नाग पंचमी के दिन करने से बचना चाहिए। इन कामों को करने से शिव जी नाराज होने लगते हैं।
नाग पंचमी के दिन धारदार और नुकीली वस्तुओं जैसे- सुई, चाकू और कैंची का उपयोग नहीं करना चाहिए। इन दिन लोहे के तवे और कढ़ाई में भोजन नहीं बनाना चाहिए।
नाग पंचमी के दिन तांबे के लोटे से अभिषेक नहीं करना चाहिए। इस दिन पीतल के लोटे से शिवलिंग पर दूध अर्पित करना चाहिए।
नांग पंचमी के दिन सांपों को परेशान नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही, इस दिन भूलकर भी सांप को नहीं मारना चाहिए। अगर घर में सांप निकल आएं तो उसे बार कर देना चाहिए।
नांग पंचमी पर जमीन की खुदाई करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, पेड़-पौधों की कटाई भी नहीं करना चाहिए।
नाग पंचमी के दिन ॐ भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नाग: प्रचोदयात् मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं।
त्योहारों पर किए जाने वाले कार्य के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ