फिटकरी का एक तरह का मिनरल होता है, जिसमें एंटी-सेप्टिक, एंटी-बायोटिक, एंटी-ट्राइकोमोनस जैसे कई गुण पाए जाते हैं।
स्किन से जुड़ी परेशानी में कई लोग फिटकरी का इस्तेमाल करते हैं। यह सुंदरता निखारने का पारंपरिक तरीका है।
आज हम आपको बताएंगे कि चेहरे पर फिटकरी लगाने से क्या होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
अगर आप चेहरे पर फिटकरी का इस्तेमाल करते हैं, तो यह त्वचा को सिकोड़ता है और महीन रेखाओं और झुर्रियों को भी चेहरे से कम करता है।
फिटकरी के इस्तेमाल से मुंह की दुर्गंध, दांत, मसूड़ों में दर्द और पसीने की बदबू से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
फिटकरी के इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे कम हो सकते हैं। इसके अलावा यह स्किन को अंदर से साफ करने में मदद कर सकता है।
सबसे पहले सुबह उठकर फिटकरी को पानी में भिगोकर अपने फेस पर लगा सकती हैं। ये उपाय आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है।
इसके अलावा आप शाम को ऑफिस से आने के बाद फिटकरी का पाउडर बनाकर उसमें गुलाबजल मिलाकर कॉटन से अपने फेस पर लगा सकती हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com