यदि आप दुपट्टे वाले सूट पहनकर बोर हो चुकी हैं और कुछ नया एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं। तो आज हम आपके लिए कुछ स्टाइलिश कुर्ती डिजाइन लेकर आए हैं। जिन्हें आप मार्केट से रेडीमेड प्लाजो या अपने किसी सूट के प्लाजो के संग कैरी कर सकती हैं।
आप मार्केट से ऐसा सिल्क फैब्रिक लेकर उससे टेलर के पास जाकर ऐसी ए लाइन कुर्ती आसानी से बनवा सकती हैं।
यदि आप लूज कपड़े पहनने में कम्फर्टेबल हैं तो आप इस तरह की लूज कुर्ती भी प्लाजो के संग पहन सकती हैं।
यदि आपके पास मम्मी की कोई पुरानी साड़ी रखी हैं तो आप उससे इस तरह की अनारकली कुर्ती स्टिच करा सकती हैं। जिसके साइड में गोटा लेस लगवाकर और प्रिटी लुक दे सकती हैं।
प्लाजो के संग कॉलर स्टाइल फ्लोरल प्रिंट कुर्ती आपको एकदम को-ऑर्ड सूट लुक देगी। ऐसी कुर्तियां भी टेलर बहुत आसानी से बना देते हैं।
आप किसी भी प्लेन प्लाजो के संग इस तरह की स्ट्रेट कुर्ती बनवा सकती हैं। ये आपके लुक में चार चांद लगा देगी।
आजकल नायरा कट कुर्तियों का काफी फैशन हैं। आप इन कुर्तियों को मार्केट से रेडीमेड लेकर किसी भी प्लाजो के संग पेयर करके खुद को स्मार्ट बना सकती हैं।
अभिनेत्री की अम्ब्रेला शेप सिंपल सोबर कुर्ती आपको यूनिक लुक देगी। आप इसे ऑफिस में मैचिंग प्लाजो के संग पहनें।