सुबह सोंठ खाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra22, Sep 2024 07:05 PMjagran.com

सोंठ खाना

अक्सर लोग सोंठ का सेवन करते हैं। इससे सेहत में कई बदलाव होने लगते हैं। आइए जानते हैं कि सुबह सोंठ खाने से क्या होता है?

सोंठ में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-ए, विटामिन-सी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व सेहत के लिए लाभकारी होते हैं।

सुबह सोंठ खाने के फायदे

सोंठ में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे सुबह खाली पेट खाने से कई बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।

पाचन को दुरुस्त रखना

सुबह सोंठ खाने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसके साथ ही, कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं दूर होने लगती है और उल्टी से भी राहत मिलती है।

इम्यूनिटी को बूस्ट करना

सोंठ में विटामिन-सी और कैल्शियम समेत कई तत्व पाए जाते हैं। इसे सुबह खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है, जिससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा नहीं रहता है।

जोड़ों में दर्द से राहत

अगर आप जोड़ों में दर्द का सामना कर रहे हैं, तो रोजाना सुबह सोंठ खाना शुरू कर दें। इसे खाने से जोड़ों में होने वाले दर्द से राहत मिलने लगती है।

गले की खराश से आराम

सुबह के समय सोंठ खाने से गले में खराश और इंफेक्शन की समस्या दूर होने लगती है। इसके अलावा, जुकाम से भी छुटकारा मिलता है।

वजन को कम करना

सोंठ में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसे सुबह खाने से ज्यादा समय तक पेट भरा रहता है, जिससे वजन कम होने लगता है। इसके अलावा, मोटापे को दूर करने के लिए भी सोंठ का सेवन कर सकते हैं।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ