आजकल की लाइफस्टाइल में मोबाइल और लैपटॉप का देर तक इस्तेमाल करने की वजह से लोगों को आंखों की रोशनी कमजोर होने की दिक्कत आने लगी है।
अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो घी में काली मिर्च मिलाकर खाने से आपको राहत मिल सकती है। आइए इसके बारे में जानें।
घी और काली मिर्च का कॉम्बिनेशन एक पारंपरिक आयुर्वेदिक उपाय है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार माना जाता है।
घी में विटामिन-ए मौजूद होता है, जो आंखों को हेल्दी रखने के साथ-साथ आंखों की रोशनी को बरकरार रखने में मदद करता है।
काली मिर्च में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। फ्री रेडिकल्स आंखों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
इसके चलते उम्र के साथ आंखों की रोशनी घटने लगती है और काली मिर्च इस समस्या को दूर करने में किसी रामबाण से कम नहीं है।
एक चम्मच शुद्ध देसी घी में थोड़ी मात्रा में ताजी पिसी हुई काली मिर्च मिलाएं। इसे रोज सुबह खाली पेट सेवन करें। देखना आपको फर्क लगेगा।
इसे खाने के बाद आधे घंटे तक कुछ न खाएं और पानी पीने से भी बचें। नहीं तो आपको गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com