काले होंठों को गुलाबी करने के लिए अपनाएं ये नुस्खे


By Farhan Khan02, Oct 2024 06:00 PMjagran.com

काले होंठ

काले होंठ हमारे लुक को खराब तो करते ही हैं, साथ ही स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह गंभीर शारीरिक समस्याओं की ओर इशारा करते हैं।

ऐसे पाएं गुलाबी होंठ

अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो ये घरेलू नुस्खे आपके होंठों को गुलाबी बना सकते हैं। आइए इनके बारे में जानें।

गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट लगाएं

गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को होंठों पर लगाएं और 15 मिनट के बाद धो लें।

नारियल तेल लगाएं

नारियल तेल में विटामिन-ई होता है, जो होठों को नमी देता है। ऐसे में दिन में 3 से 4 बार नारियल तेल होठों पर लगाएं।

बादाम तेल में शहद मिलाकर लगाएं

विटामिन-ई से भरपूर बादाम तेल में शहद मिलाकर होठों पर लगाने से होंठों का रंग हल्का हो सकता है।

होंठों की मसाज करें

चीनी और नींबू के रस को मिलाकर हल्के हाथों से होठों की मसाज करें। इससे आपके होंठ गुलाबी हो सकते हैं।

धूम्रपान न करें

धूम्रपान सिर्फ फेफड़े ही खराब करता, बल्कि आपके होठों को भी काला करता है। इसलिए धूम्रपान नहीं करना चाहिए।

चुकंदर का रस लगाएं

चुकंदर का रस या उसका पेस्ट होठों पर लगाने से होठ गुलाबी हो सकते हैं। आप भी यह उपाय आजमा सकते हैं।

ये उपाय आपके होठों को गुलाबी बना सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com