कई लोगों को रात में नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि किस विटामिन की कमी से नींद न आने की समस्या होती है?
शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में शरीर में कई लक्षण भी दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों को इग्नोर करने से बचना चाहिए।
कई बार खानपान में बदलाव होने पर शरीर में विटामिन की कमी होने लगती है। इससे शरीर में थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
शरीर में इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति को नींद नहीं आती है। जब भी वह सोने का प्रयास करता है, तो उसे बेचैनी महसूस होने लगती है।
पूरी नींद न लेने की वजह से व्यक्ति को तनाव की समस्या होने लगती है। इससे मानसिक हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है और सोचने की क्षमता भी कम होने लगती है।
शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर व्यक्ति को बेचैनी होती है और शारीरिक रूप से भी परेशान रहता है। जिसके चलते रात में नींद नहीं आती है।
शरीर में विटामिन-डी की कमी को दूर करने के लिए सुबह सूर्य की रोशनी में टहलें। इससे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है और विटामिन-डी की कमी दूर होती है।
विटामिन-डी की कमी को दूर करने के लिए पनीर, दूध, मक्खन, मशरूम जैसे विटामिन युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। इसे खाने से रात में पर्याप्त नींद आती है।
शरीर में विटामिन की कमी के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ