गुलाब जल में एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-बैक्टीरियल, विटामिन-सी और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
गुलाब जल के इस्तेमाल से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं खत्म होती हैं साथ ही स्किन ग्लोइंग और क्लीन नजर आती है।
गुलाब जल सिर्फ चेहरे पर नहीं बल्कि नाभि पर भी लगाने से भी स्किन को काफी फायदा मिलता है।
आज हम आपको बताएंगे कि नाभि में गुलाब जल लगाने से क्या फायदे होते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
गुलाब जल की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में रात में नाभि में गुलाब जल लगाकर सोने से सनबर्न से राहत मिल सकती है।
रात में सोते समय नाभि में कुछ बूंद गुलाब जल लगाकर सोने से मुहांसे की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
नाभि में गुलाब जल लगाने से डार्क सर्कल की समस्या भी खत्म होती है। रोजाना ऐसा करने से आपको फर्क नजर आने लगेगा।
नियमित तौर पर रात के समय नाभि में गुलाब जल डालकर सोने से स्किन की गंदगी को खत्म करने में मदद मिलती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com