अगर आपकी किस्मत अच्छी नहीं है, तो भाग्य जगाने के लिए कई बातों को ध्यान में रखें। आइए जानते हैं कि भाग्य जगाने के लिए किन वास्तु टिप्स को अपनाने चाहिए?
अक्सर लोग जीवन में परेशानियों का सामना करते रहते हैं। इन लोगों को वास्तु शास्त्र में बताए गए टिप्स को ध्यान में रखना चाहिए। इससे भाग्य जागने लगता है।
अपनी किस्मत चमकाने के लिए वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इससे व्यक्ति के अंदर की नकारात्मकता भी दूर होने लगती है।
अपने भाग्य को जगाने के लिए घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। रोजाना इस पौधे पर जल अर्पित करने और शाम के समय दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं।
वास्तु के अनुसार, घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में तिजोरी रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने भाग्य उदय होने लगता है। इससे व्यक्ति को कार्य में सफलता मिलती है।
रोजाना शाम को पूजा करते समय कपूर जलाना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से व्यक्ति की किस्मत खुलने लगती है और कारोबार में भी तरक्की होती है।
अगर आप अपने भाग्य को जगाना चाहते हैं, तो घर में कुबेर यंत्र रखें। इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसके साथ ही, कार्य में सफलता मिलती है।
अगर आप वास्तु के टिप्स को अपनाते हैं, तो जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। इसके अलावा, घर में मां लक्ष्मी का आगमन होगा और धन प्राप्ति के योग बनने लगेंगे।
वास्तु के नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ