कनेर के फूल से जुड़े ये 2 उपाय लाएंगे जीवन में खुशहाली


By Farhan Khan06, Oct 2023 04:49 PMjagran.com

शुभ पौधे

हिंदू धर्म में कई ऐसे पौधे हैं, जो व्यक्ति के कुंडली दोष से लेकर वास्तु दोष को भी दूर करने में मदद करते हैं।

कनेर का फूल

इन्हीं पौधों में एक कनेर भी है। कनेर का फूल धन की देवी मां लक्ष्मी को भी पूजा के समय चढ़ाया जाता है।

मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

कनेर का फूल पूजा के समय चढ़ाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है साथ ही उनका आशीर्वाद भी मिलता है।

घर में न लगाएं

कनेर का फूल देखने में बेहद आकर्षक होता है। हालांकि वास्तु के अनुसार कनेर का पौधा घर में लगाना अच्छा नहीं माना जाता।

कनेर से जुड़े उपाय

वहीं वास्तु शास्त्र में कनेर से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं। जिनका पालन करने से मंगल दोष सहित व्यक्ति की कुंडली में लगे दोष भी सही हो जाते हैं।

दुश्मन का नाश

दुश्मन का नाश करने के लिए गुरूवार के दिन सूर्योदय से पहले उठकर लाल रंग के कनेर की डाली को तोड़ कर सात टुकड़ों में कर के इसे कपूर के साथ जला दें।

आर्थिक कंगाली से निजात

अगर आप आर्थिक कंगाली से जूझ रहे हैं तो ऐसे में पूजा के समय मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को कनेर के फूल अर्पित करें।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com