किसी भी व्यक्ति के शरीर और उसके अंगों की बनावट उस व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, गुण दोष के साथ ही भविष्य बताने में सहायक मानी जाती है।
ऐसे में आज हम बताएंगे कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किस प्रकार अंगूठे की बनावट के जरिए व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताया जा सकता है।
जिन व्यक्तियों के अंगूठे लंबे, पतले, नुकीले और सुंदर बनावट वाले होते हैं, ऐसे व्यक्ति काफी क्रिएटिव माने जाते हैं।
ऐसे लोग भविष्य में बड़े एक्टर या एक्ट्रेस बनते हैं। ये लोग जिस भी क्षेत्र में जाते हैं, वहां अपनी अपनी कामयाबी का लोहा मनवाते हैं।
ये घूमने फिरने के लिए भी ऐसे स्थान ही चुनते हैं जहां की प्राकृतिक छटा देख कर मन भर जाए। ऐसे लोग सभी से प्रेम जैसा बर्ताव करते हैं।
यह न्यायप्रिय होते हैं और अन्याय बिल्कुल भी नहीं पसंद आता है। इनसे किसी विवादित मामले में राय ली जाती है तो यह हमेशा न्याय वाली बात ही करते हैं।
यह दूसरों की तकलीफ को देख कर बहुत जल्दी भावुक हो जाते हैं और उसकी मदद करने को आतुर रहते हैं।
ये कठोर परिश्रम करने वाले और कर्म प्रधान व्यक्ति होते हैं, इन्हें अपनी कर्मठता और परिश्रम पर पूरा भरोसा रहता है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com