आंखों की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। आजकल बढ़ते स्क्रीन टाइम को देखते हुए लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। आइए जानते हैं इन समस्याओं को कम करने के लिए किन आई मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।
आंखों को ठंडक देने के लिए आप आलू को उबालकर मैश करें। फिर, उसे आंखों पर करीब 50-20 मिनट के लिए रखकर अच्छे से लेट जाएं। यह डार्क सर्कल्स को कम करने के साथ पफी नेस को भी दूर करेगा।
खीरे को स्लाइस में काटकर इसे आंखों पर लगाएं। इसकी ठंडक आंखों को आराम देगी। साथ ही, आंखों की सूजन में भी कमी करेगी।
आंखों के लिए दही का मास्क बेस्ट माना जाता है। आप इसे आंखों के आसपास लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसकी ठंडक आंखों को आराम देती है। साथ ही, त्वचा को भी नरम बनाती है।
गुलाब जल आंखों के लिए काफी लाभदायक होता हैं। आप रोज सोने से पहले रूई में इसमें भिगोकर आंखों पर लगाएं। यह ठंडक के साथ-साथ आंखों को नरम बनाएगी।
आंखों पर पुदीने की पत्तियों के मास्क को लगाने से काफी अराम मिलता हैं। आप इसकी पत्तियों को पीसकर आंखों के आसपास अच्छे से लगाएं। पुदीने की ठंडक आंखों को आराम देती है। साथ ही, त्वचा को ताजगी देती है।
आंखों को आराम देने के लिए आप आंवले को पीसकर उसका पेस्ट का इस्तेमाल करें। यह सूजन और डार्कनेस को कम करने में मदद करेगा।
शहद और दूध, दोनों ही आंखों के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। यह आंखों की चमक को बढ़ाने में मदद करती है। साथ ही, त्वचा के लिए भी अच्छी साबित होती हैं।
आंखों को आराम और ठंडक देने के लिए आप स्टोरी में बताए गए इन आई मास्क का इस्तेमाल करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik