ग्रीन टी में यह 1 चीज मिलाकर पीने से शरीर रहेगा निरोग


By Farhan Khan21, Jun 2025 12:01 PMjagran.com

ग्रीन टी का सेवन करना

लोग अपने शरीर को हेल्दी रखने के लिए डाइट में तरह-तरह के ड्रिंक्स शामिल करते हैं। ग्रीन टी भी इन्हीं ड्रिंक में से एक है। वेट लॉस के लिए सबसे ज्यादा ग्रीन टी का सेवन किया जाता है।  

ग्रीन टी के साथ मिलाकर पिएं यह चीज

आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसे ग्रीन टी के साथ पीने से आपका शरीर निरोग रहेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

नींबू में मौजूद पोषक तत्व

हम आपको नींबू के बारे में बता रहे हैं। इसमें विटामिन-सी, फोलेट, नियासिन, थायमिन, राइबोफ्लेविन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और प्रोटीन होता है।

ग्रीन टी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

अगर हम ग्रीन टी की बात करें, तो इसमें विटामिन-ए, विटामिन-ई, विटामिन-बी5, विटामिन-के, थायमीन, मैंगनीज, पोटेशियम, कॉपर, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं।

हड्डियां होंगी मजबूत

जिन लोगों को ग्रीन टी में नींबू डालकर पीने की आदत होती है। उन लोगों की हड्डियां लंबे समय तक मजबूत रहती है। इस चाय में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।

आंखों की रोशनी होती है दुरुस्त

ग्रीन टी में नींबू डालकर पीने से आंखों की रोशनी दुरुस्त होती है। यह टी विटामिन-ए का रिच सोर्स होती है और विटामिन-ए आंखों के लिए अच्छा माना जाता है।

दिल रहता है हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आप नींबू वाली ग्रीन टी पी सकते हैं। इसमें पोटेशियम होता है।

स्किन संबंधी परेशानियों से राहत

जो लोग स्किन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं, उन लोगों को एक बार विटामिन-ई से भरपूर नींबू वाली ग्रीन टी पीनी चाहिए। आपको काफी आराम मिलेगा।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com