मलाइका अरोड़ा जैसी फिटनेस के लिए फॉलो करें ये वेट लॉस टिप्स


By Harshita Saxena10, Jan 2023 07:13 PMjagran.com

इस उम्र में भी फिट है एक्ट्रेस

अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा

मलाइका ने बताया फिटनेस मंत्र

एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने फैंस के साथ अपनी वेट लॉट टिप्स को साझा किया है।

ये हेल्थ ड्रिंक पीती हैं एक्ट्रेस

फिट रहने के लिए मेथी, अजवाइन और जीरा का पानी पीती हैं मलाइका अरोड़ा

बेहद आसान है तैयार करने का तरीका

आधा चम्मच मेथी, अजवाइन और जीरे को रातभर दो ग्लास पानी में भिगोकर रख दें।

रोज सुबह करें सेवन

अब सुबह इस पानी को तब तक उबाले, जब तक यह एक ग्लास न हो जाए। इसे गुनगुना पीने से फायदा होगा।

पाचन में भी है असरदार

यह ड्रिंक न सिर्फ वेट लॉस में मददगार है, बल्कि पाचन के लिए काफी फायदेमंद है।

जोड़ों के दर्द में कारगर

जोड़ों के दर्द में असरदार होने के साथ ही मेटाबॉलिज्म भी बेहतर करता है ये ड्रिंक