आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनके जरिए आप अपर लिप्स के अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं।
एक चम्मच शहद में आधे नींबू का रस मिलाएं और इसे होंठों के ऊपर लगाएं। थोड़ी देर बाद अंगुलियों को गीला कर रगड़-रगड़ कर छुड़ाएं।
अनचाहे बालों से निजात पाने के लिए हल्दी और दूध का पैक आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।
हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं, जबकि दूध त्वचा को नर्म और मुलायम बनाता है।
एक छोटा कटोरा में एक चम्मच हल्दी पाउडर डालें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके दूध मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट में आप शहद भी मिला सकते हैं। इसके बाद इस पेस्ट को अपने अपर लिप्स पर अच्छी तरह से लगाएं।
तकरीबन 15 से 20 मिनट के बाद फेस गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इस पैक को लगाएं। आपको फर्क नजर आने लगेगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com