कद्दू के बीज विटामिन, मैग्नीशियम, आयरन, प्रोटीन और फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं। जिन्हें पेपिटस के नाम से भी जाना जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप एक महीने तक कद्दू के बीज खाते हैं, तो क्या होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
कद्दू के बीज महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा कम हो सकता है।
कद्दू के बीज एंटी-ऑक्सीडेंट और मैग्नीशियम का रिच सोर्स माने जाते हैं, जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
अगर आप नींद की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में कद्दू के बीज खाएं। इसमें मौजूद ट्रिप्टोफैन बेहतर नींद को बढ़ावा देता है।
कद्दू के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं, ऐसे में इनका सेवन करने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है और आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है।
इम्यूनिटी स्ट्रांग रखने के लिए भी कद्दू के बीज खा सकते हैं क्योंकि यह बीज एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं।
कद्दू के बीज विटामिन-सी का रिच सोर्स हैं। इसके चलते इन बीजों का सेवन से आपके बालों की तेजी से ग्रोथ हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com