शुक्र के गोचर से इन राशियों का बदलेगा भाग्य


By Amrendra Kumar Yadav02, Aug 2024 08:00 AMjagran.com

धन, संपदा और वैभव के कारक हैं शुक्र देव

शुक्र देव का ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान है। शुक्र देव को धन, संपदा और वैभव का कारक माना जाता है। कुंडली में शुक्र के मजबूत होने से जीवन में सफलता मिलती है और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन

सुख-संपदा के कारक ग्रह शुक्र राशि परिवर्तन कर रहे हैं। शुक्र देव 31 जुलाई को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में विचरण कर चुके हैं।

इन राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक असर

ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक असर पड़ता है। ऐसे में शुक्र का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशियों की चर्चा करेंगे।

कर्क राशि पर होगी विशेष कृपा

इस राशि के लोगों पर शुक्र देव की विशेष कृपा बरसेगी। इस दौरान भौतिक सुखों में वृद्धि होगी और धन प्राप्ति के नए साधन प्राप्त होंगे।

तुला राशि पर शुक्र होंगे मेहरबान

शुक्र देव इस राशि के लोगों पर विशेष रूप से मेहरबान होंगे। इस दौरान आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं और रुका हुआ धन मिलने की भी संभावना है।

वृश्चिक राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन इस राशि के लोगों के लिए भी बहुत शुभ है। इस दौरान वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं, साथ ही बिजनेस के क्षेत्र में भी लाभ की संभावना है।

इनवेस्टमेंट के लिए बहुत अच्छा समय

यह समय इनवेस्टमेंट के लिए बहुत अच्छा माना जा रहा है। इस समय में निवेश करने से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों पर शुक्र देव की विशेष कृपा बरसेगी। इस दौरान बिजनेस के क्षेत्र में विशेष लाभ होगा और घर-परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

शुक्र का राशि परिवर्तन इन राशियों के लिए अनुकूल रहने वाला है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com