इस साल अगस्त महीने में कई पर्व और त्योहार पड़ रहे हैं। आइए जानते हैं कि अगस्त 2024 में कौन-से त्योहार पड़ रहे हैं?
हर महीने में पड़ने वाले त्योहारों पर देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। इससे व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है और मनोकामना पूरी होती है।
04 अगस्त 2024 को हरियाली अमावस्या है। इस दिन स्नान-दान, जाप, पूजा-पाठ करना बेहद शुभ होता है। इससे व्यक्ति का इच्छाएं पूरी होने लगती हैं।
07 अगस्त को मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस व्रत को सावन महीने के हर मंगलवार के दिन रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।
अगस्त महीने में 08 तारीख को विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इससे व्यक्ति को धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
09 अगस्त को नाग पंचमी है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है और भगवान शिव के आशीर्वाद के लिए रुद्राभिषेक भी किया जाता है।
19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन गायत्री जयंती और सावन पूर्णिमा यानी सावन का समापन होगा।
22 अगस्त को कजरी तीज मनाई जाएगी। वहीं, 24 अगस्त को बलराम जयंती और 25 को भानु सप्तमी मनाई जाएगी।
साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ