सावन सोमवार पर शिव जी की जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया जाता है। वहीं, सावन के दूसरे सोमवार पर त्रिग्रही योग निर्माण का संयोग बन रहा है।
सावन के दूसरे सोमवार पर चंद्र देव शाम 04 बजकर 45 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्र देव इस राशि में 31 जुलाई तक रहेंगे।
वर्तमान समय में वृषभ राशि में मंगल देव विराजमान हैं। वहीं, बृहस्पति पहले से ही इस राशि में हैं। अब चंद्र देव समेत तीनों ग्रह के वृषभ राशि में गोचर से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा।
सावन में त्रिग्रही योग के निर्माण से कई राशि के जातकों को फायदा होगा। पहले से असफलता का सामना कर रहे जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी।
इस राशि के अर्थ भाव में त्रिग्रही योग के निर्माण का संयोग बन रहा है। ऐसे में इस योग से मेष राशि के जातकों को बेहद फायदा होगा। इन जातकों के रुके हुए काम हो सकते हैं।
इस राशि में बृहस्पति और मंगल गोचर कर चुके हैं। वहीं, अब चंद्र देव भी प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में वृषभ राशि के जातकों को विशेष लाभ का योग बन रहा है।
इस राशि के आय भाव में तीनों ग्रह गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इन जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता और कारोबार को लेकर लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है।
त्रिग्रही योग के निर्माण से परिश्रम कर रहे इन राशि के जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी। वहीं, धन की कमी का सामना कर रहे लोगों की स्थिति बेहतर होगी।
ग्रहों के राशि परिवर्तन से जातकों को होने वाले लाभ के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ