झड़ रहे हैं बाल? न खाएं ये चीजें


By Farhan Khan18, Sep 2024 12:29 PMjagran.com

बाल झड़ना

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से बाल झड़ना एक आम समस्या बन गई है।

न खाएं ये चीजें

अगर आप भी बालों के झड़ने की वजह से परेशान हैं, तो ऐसे में आपको इन चीजों का सेवन तुरंत बंद कर देना चाहिए।

कैफीन का ज्यादा मात्रा में सेवन

अगर आप कैफीन का ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे आपके बाल झड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि इसे कम से कम खाएं।

भरपूर आयरन न मिलना

कैफीन ज्यादा होने की वजह से हमारा शरीर आयरन को सही तरह से एब्जॉर्ब नहीं कर पाता है, जिससे हमारे बालों पर काफी बुरा असर पड़ता है।

प्रोसेस्ड फूड खाना

प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से भी बाल झड़ने लगते हैं क्योंकि इन फूड में सोडियम और शुगर दोनों ही चीजें ज्यादा मात्रा में होती हैं।

शराब का सेवन

अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो ऐसे में आपके बाल झड़ सकते हैं क्योंकि इसके चलते आपके शरीर में जरुरी विटामिन्स और मिनरल्स की कमी हो जाती है।

ज्यादा चीनी का सेवन

अगर आप अपनी डाइट में चीनी का ज्यादा सेवन ज्यादा करते हैं, तो इससे आपके बाल झड़ सकते हैं।

इंसुलिन का लेवल बढ़ना

चीनी का ज्यादा सेवन करने की वजह से आपके शरीर में इन्सुलिन का लेवल बढ़ जाता है। इसके चलते बाल झड़ने लगते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com