वेट को मैनेज करना कई लोगों के लिए बहुत मुश्किल होता है। कई लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं तो कई अपने दुबलेपन से तंग आ चुके हैं।
अगर आप अपने दुबलेपन से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिससे आपका वजन जल्दी बढ़ेगा।
अगर आप जंक फूड की जगह प्रोटीन और हेल्दी फूड खाकर भी अपना वजन बढ़ा सकते हैं। इस चीजों का अगर आप रोज सेवन करेंगे तो आपका वजन बढ़ने लगेगा।
केले के शेक में कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। आपको बता दें कि, केले में कैलोरी ज्यादा होती है जिससे वजन बढ़ने में मदद मिलती है।
अपना प्रोटीन इनटेक पूरा करने के लिए आप चने का सेवन करें। चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है और नाश्ते के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
इसके अलावा आप सोयाबीन का भी सेवन कर सकते हैं। अगर आप जिम जाते हैं तो आपको सोयाबीन का सेवन भी करना चाहिए।
आप शाम के समय ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं। इससे आपका पेट भरा भी रहेगा और वजन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
अगर आप सुबह के नाश्ते में ब्रेड और पीनट बटर खाते हैं तो इससे भी आपका वजन जल्दी बढ़ेगा।
लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी पाने के लिए बने रहें Jagran.com के साथ