शनि देव को न्याय और कर्म फल का देवता कहा जाता है। इनकी कृपा से भक्तों के सभी काम पूर्ण होते हैं और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
शनि देव के नाराज होने से भक्तों के सारे काम बिगड़ते हैं और कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा आर्थिक रूप से भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
न्याय के देवता शनि देव के नाराज होने पर कुछ संकेत दिखाई देते हैं। ऐसे में कुछ संकेतों की बात करेंगे, जिनके दिखाई देने से शनि देव की नाराजगी का पता चलता है।
शनि देव जिस व्यक्ति से नाराज होते हैं, ऐसे व्यक्ति पर कर्ज बढ़ता है और कर्ज की वजह से व्यक्ति परेशानियों से घिरा रहता है।
शनि देव के नाराज होने पर कोई गंभीर बीमारी भी हो सकती है, जिसके कारण बहुत सी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।
जब किसी व्यक्ति से शनि देव नाराज होते हैं तो उसे बार-बार असफलताओं का सामना करना पड़ता है और किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती है।
शनि देव की नाराजगी की वजह से व्यक्ति गलत संगति में पड़ जाता है और वह बुरे कर्मों में लिप्त हो जाता है। ऐसा व्यक्ति नशे की लत का भी शिकार हो जाता है।
शनि देव की बुरी नजर से लोग अपने मार्ग से भटकने लगते हैं और बार-बार असफलताओं का शिकार होते हैं। ऐसे लोगों को अच्छी बातें बिल्कुल समझ नहीं आती हैं।
शनि देव के नाराज होने से व्यक्ति को ये संकेत दिखाई देते हैं। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com